राजनांदगांव : कहीं राजनैतिक पहुँच में तो कहीं नशे की हालत में लोग पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते, जो उन्हें बाद में भारी पड़ जाता है। एस ही एक घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुई, जहाँ अलग-अलग पाइंटों में यातायात पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। गुरुवार की रात यातायात पुलिस अनुपम नगर के पास पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल में तीन युवक सवार थे। यातायात पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने लगे। यातायात पुलिस ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। ब्रेथ एनालाइजर से तीनों युवकों की जांच की।
जांच के दौरान शराब का सेवन होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर युवकों को हस्ताक्षर करने कहा। फिर क्या तीनों युवक आगबबूला हो गए और वाद विवाद में उतर आए। आरक्षकों ने समझाईश दी। इसके बाद भी युवक नहीं माने और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई में एक आरक्षक की वर्दी भी फट गई। इसके बाद नशे में धूत युवकों ने यातायात प्रभारी के कालर पकड़कर मारपीट शुरू कर की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पुलिस अधिकारी भी काफी परेशान रहे, तीनों युवक शराब के नशे में थे।
तीनों युवक शराब पीकर बाइक चला रहे थे युवक :
शहर के अलग-अलग पाइंटों में यातायात पुलिस वाहनों की लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान आए दिन विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। वाहन चालक यातायात पुलिस पर जबरन वसूली व जांच के नाम पर परेशान करने का भी आरोप लगा रहे हैं। यातायात व्यवस्था बदहाल है, ट्रैफिक से आम आदमी त्रस्त है। गुरुवार की रात यातायात पुलिस अनुपम नगर के पास पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल में तीन युवक सवार थे। जिन्हें पकड़ा गया था।
भागने के फिराक में थे आरोपी, पकड़े गए :
पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की घटना के बाद बसंतपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर रामनगर मोतीपुर निवासी 30 वर्षीय नवीन कुमार शर्मा, सहदेव नगर निवासी 33 वर्षीय रामकिलकर राय और चंगोराभाठा निवसी 23 वर्षीय मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी भागने के फिराक में थे, लेकिन भागने के पहले ही पकड़े गए। पुलिस ने चक चौबंद कर उन्हें पकड़ लिया।
पटरी से उतरी ट्रैफिक व्यवस्था, लोग हो रहे परेशान :
इधर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। यातायात पुलिस ने व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें समझाइश दी थी। इसके बावजूद स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शहर के गंजलाइन, तिरंगा चौक, उदयाचल रोड, पुराना विश्राम गृह रेलवे स्टेशन रोड, सर्विस लाइन में सुबह से व्यापारियों की मनमानी शुरू हो जाती है। लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य शुरू हो जाता है। जबकि पुलिस ने व्यापारियों को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग कराने को कहा है। इसके बावजूद व्यापारियों की मनमानी चल रही है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस लगातार अपनी कार्यवाही कर रही है , लेकिन व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस पाइंट लगाकर वाहन जांच :
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। तीन सवारी वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर सख्ती से कर रही है। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है। प्रतिदिन 50 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस की लगातार चालानी कार्यवाही से वाहन चालक भी परेशान नजर आ रहे हैं। पुलिस लगातार अपनी कार्यवाही को अंजाम दे रही है, उसी में लगातार विवाद भी हो रहे है।
बसंतपुर थाना प्रभारी विजय मिश्रा ने कहा, यातायात प्रभारी से मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत मिली थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है।