धमतरी : राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर दूर धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में संचालित एक पुराना टायर गोदाम में शार्ट सर्किट से वजह से आगजनी की भयानक घटना हो गई है। भारी धुआं और आग से से ग्रामीण परेशान है। अग्निशमन विभाग आग बुझाने पहुँच गई है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी ब्लाक के वनांचल ग्राम कसावाही में 13 जनवरी को पुराना टायर गोदाम में ग्रामीणों ने धुआं उड़ता देखा था। घटना की जानकारी संचालक और वहां रहने वाले लोगों को हुई, तो उनमें हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना की जानकारी होते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी गई, लेकिन भयानक आग को बुझाना बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है।
इधर, टायरों के जलने से उड़ने वाले काला धुआं से ग्रामीण परेशान है, क्योंकि टायर गोदाम गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर ही है। गोदाम जंगल के करीब है, ऐसे में जंगल पर भी आगजनी का खतरा मंडराने लगा है, चारों तरफ आग फैलने के भय से ग्रामीण भी घबराये हुये है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम पहुंच गई है। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। टायरों के जलने से संचालक को भारी नुकसान की आशंका है।