शहडोल (म.प्र.) : लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है, जिसमें अधिकतर ब्लैकमेलिंग के केस है, वहीँ शहडोल जिले में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों बुढार में एक मामला सामने आया था जिसमें एक शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर यूपी का एक मुस्लिम युवक उसे भगाकर ले गया था जिसे नासिक से पकड़ा गया था। अब फिर एक नया मामला लव जिहाद का सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फोरेंसिंक जांच व सायबर जांच के बाद इस मामले में आरोपी पर और धाराएं बढ़ाई जाने की बात कही जा रही है। आरोप है की मोहम्मद सिराज नाम के मुस्लिम युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका विडियो बना लिया।
वीडियो और फोटो के जरिए ब्लेकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था :
कोतवाली टीआइ राघवेंद्र तिवारी जानकारी मिली है कि पुरानी बस्ती में रहने वाला मोहम्मद सिराज नाम के युवक ने एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इस लड़की को लेकर वह वर्ष 2022 में सूरत लेकर भाग गया था जहां से इस लड़की को हासिल कर लिया था। इसी दौरान मुस्लिम युवक ने लड़की के साथ अतरंग संबंध बनाने के वीडियो भी बना लिए थे और कुछ फोटो भी लिए थे। इसके बाद से लगातार वह लड़की को यह वीडियो और फोटो के जरिए ब्लेकमेल कर शारीरिक शोषण भी कर रहा था।
पुलिस अधिकारी मोबाईल की सायबर फोरेंसिक जांच कर रहे हैं :
थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की जिसकी उम्र 24 साल है उसने 10 जनवरी को कोतवाली आकर शाम के समय रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ मिराज अहमद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा है। इस बात को लेकर पुलिस ने धारा 376 / 2 एन के तहत अपराध दर्ज किया और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीआइ का कहना है कि हम मोबाईल की सायबर फोरेंसिक जांच कर रहे हैं इसके बाद हम और धाराएं बढ़ाएंगे। जानकारी के अनुसार ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है, वहीँ इन मामलों को पुलिस गंभीरता से ले रही है।