बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने लगती है हड्डियां, जरुरी है इन चीजों का सेवन करना।

स्वास्थ्य : जैसे – जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होता जाता है, जरुरी है समय रहते इन पर ध्यान देना। आज के समय में शरीर को जरुर विटामिन, मिनरल, प्रोटीन मिलना मुश्किल है, वहीँ ये भी जरुरी है कि आपको दूध नियमित रूप से पीना चाहिये। वहीँ दूसरी तरफ बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है, और इसे अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में शामिल करना आवश्यक है। दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, लेकिन 30 साल की उम्र के बाद दूध के अलावा इन चीजों का सेवन भी जरूर चाहिए।

बादाम (Almonds) :

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक, बादाम में कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। बादाम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। बादाम कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, विटामिन-ई, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होता है, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इसके साथ जरुरी है की आप बादाम खाने के बाद कुछ देर टहलें भी, खाना जितना जरुरी है उतना पचाना भी जरुरी है।

फूलगोभी (Broccoli) :

ब्रोकली भी फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के कारण ब्रोकली सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। 30 साल की उम्र के बाद ब्रोकली का सेवन करना हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है और हड्डियां भी मजबूत रहती है।

सब्जा” एक दाल का रूप (Chia Seeds) :

चिया सीड्स दिखने में भले ही छोटे होते हैं लेकिन ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यर हड्डियों को मजबूत करते हैं और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। इसे अलग-अलग भाषाओँ में सभी दूसरे नामों से पुकारते है।

अंजीर भी जरूर खाएं :

अंजीर भी एक ऐसा फल है, जिसे 30 साल की उम्र के बाद जरूर सेवन करना चाहिए। अंजीर में कैल्शियम के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। यह शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यदि किसी को खून की कमी हो तो जितना ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करेगा उसके शरीर उतना जल्दी रक्त बढ़ेगा। एक सप्ताह से एक माह तक में पर्याप्त फर्क देखने को मिलेगा।