ठेला हटाने की बात पर युवक पर चाकू से हमला, युवतियों ने भी की जमकर मारपीट।

इंदौर (म.प्र.) किसी ना किसी बात पर आजकल बदमाश तुरंत चाकू चला देते है। ऐसी घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी में रास्ते से ठेला हटाने की बात पर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने ठेला चालक पर हमला कर दिया। उसे डंडों से जमकर पीटा और चाकू भी मारे। ठेला चालक गुलशन सोनकर की पिटाई करने वालों में लड़कियां भी शामिल थी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़कियों ने भी पीड़ित के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट और चाकू के हमले से घायल गुलशन को गंभीर चोटें आने की खबर है।

यह घटना रविवार शाम की है। विष्णुपुरी में गुलशन सोनकर मोमोज का स्टाल लगाता है। रविवार शाम ठेला हटाने की बात को लेकर बाईक सवार कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान तो बाईक सवार वहां से चले गए, लेकिन बाद में कुछ लोगों को लेकर पहुंचे और गुलशन की पिटाई करने लगे। उसे डंडों से जमकर पीटा साथ ही उस पर चाकू से भी वार किए। इस घटना में लड़कियां भी शामिल थी। जब युवक गुलशन को युवक पीट रहे थे, तो इसी दौरान लड़कियों ने भी उस पर लात-घूंसे बरसाए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। गुलशन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।