पूजा पंजवानी को फेसबुक में फैशन शो रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ठग ने लाखों रूपये धोखे से ले लिये, ठग ने ऐसे बनाया शिकार….।

रायपुर : ठगों के नये – नये पैंतरे लगातार सामने आते ही रहते है, अब फिर नये तरीके की ठगी को अंजाम दिया गया है। राजधानी में महिला के साथ फेसबुक में फैशन शो रजिस्ट्रेशन कराने के बहाने ठगी की गई है। ठग ने महिला को पहले लाभ के तौर पर कुछ हजार रुपये दिए, इसके बाद अलग-अलग किश्तों में 17 लाख रुपये वसूल लिए। महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खम्हारडीह थाना में पूजा पंजवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पूजा ने बताया कि उन्हें फेसबुक में एक विज्ञापन के माध्यम से बच्चों के फैशन शो के बारे में जानकारी मिली, जिसका नाम इंडिया किड्स मॉडल था। इसमें महिला ने अपने बेटे विद्यासागर पंजवानी का रजिस्ट्रेशन कराया। ठग ने उनके बेटे की जानकारी और तीन फोटोग्राफ्स मांगे। इसके बाद महिला को एक टेलीग्राम आईडी दी गई। उसमें मैसेज करने पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। उसके बाद उन्होंने कुछ पैसे भी दिये, उसके बाद उन्होंने लगातार धोखे से थोड़े-थोड़े पैसे लेते गये।

ऐसी फंसाया ठगी के जाल में :

महिला को ठग ने कहा कि सोशल मीडिया में वेबसाईट को हर एक बार लाइक करने के 50 रुपये मिलेंगे। महिला ने तीन अलग-अलग वेबसाईट को लाइक करके स्क्रीनशॉट उनको भेजा। इसके बाद उसके खाते में डेढ़ सौ रुपये ठग ने भेज दिए। इससे महिला लालच में आ गई। वो ठग के बताए आगे के स्टेप्स को फालो करती गई। इसके बाद ठग ने महिला को आगे मर्चेंट मिशन दिया, जिसमें ज्यादा पैसा जमा कर 30 से 60 प्रतिशत तक लाभ की बात की गई। जिससे महिला झांसे में आ गई।

महिला ने ठग के बताए अनुसार दो हजार रुपये भेजे तो उसे 28 सौ वापस मिले। महिला ने सात हजार भेजे तो उसके खाते में 9,100 रुपये मिले। इसके बाद महिला को आईडी से ये मैसेज भेजा कि अब उसे 9,000 रुपये जमा करने है। 30 प्रतिशत लाभ के साथ 11 हजार 700 रुपये मिलेंगे। महिला को एक वेबसाईट में मुनाफे की रकम दिखने की बात की गई। ठग ने महिला से 38 हजार, 78 हजार, तीन लाख 50 हजार, फिर पांच लाख और साढ़े सात लाख रकम वसूल लिए। इस प्रकार महिला से ठग ने अलग-अलग किस्तों में कुल 17 लाख रुपये ठग लिए। इस तरह महिला ने लाखों रूपये ठग के झांसे में आकर गवां दिये फिर इस मामले में पूजा ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।