शोएब मलिक ने किया तीसरा निकाह सना जावेद से, क्या हुआ सानिया मिर्जा का? क्या सानिया ने दिया तलाक सोशल मीडिया में मचा बवाल।

पाकिस्तान : जब सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक के निकाह किया था तो भारत के हिन्दुओं के साथ मुसलमान भी काफी नाराज हुये थे, लेकिन सानिया मिर्जा ने इसकी परवाह नहीं की। अब खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है, तब से चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि इससे पहले शोएब मलिक ने भारत की आयशा सिद्दिकी से पहली शादी की थी और उनसे तलाक के बाद भारत की ही टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से साल 2010 में निकाह किया था।  इस निकाह की खूब चर्चा हुई थी, दोनों की जिदगी ठीक ठाक चल रही थी लेकिन बीच-बीच में दोनों के बीच विवाद की अफवाह की भी खबरें सुर्खियां बनीं थीं लेकिन दोनों ने इसपर चुप्पी साधे रखी थी। दोनों का एक बेटा भी है। अब जब शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह को कंफर्म किया है तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या दोनों के बीच तलाक हो चुका है?

सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की और 2018 में अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा-मलिक का स्वागत किया था। प्रशंसकों को दोनों के बीच कुछ दूरी नजर आने के बावजूद, क्रिकेटर ने चार से पांच महीने के अंतराल में कई बार अफवाहों को खारिज किया और सोशल मीडिया पर सानिया के लिए संदेश भी पोस्ट किए। दोनों की शादी को लेकर काफी सवाल भी उठे थे।

पिता ने किया खुलासा, तलाक सानिया ने :

शोएब की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने एक बात साफ कर दी है कि तलाक शोएब मलिक ने नहीं बल्कि सानिया ने दिया था। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में बताया कि – यह तलाक नहीं सानिया की तरफ से ‘खुला’ था।

‘खुला’ उसे कहते हैं जिसके तहत एक मुस्लिम महिला को अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार है। ‘खुला’ की इच्छा सिर्फ बीवी ही रख सकती है। सानिया के पिता इमरान मिर्जा का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस बयान को लोग एक मजाक बता रहे है, क्यूंकि शादी शोएब ने की है, जबकि शोयेब से शादी सानिया से सोच-समझकर की थी।

पाकिस्तानी मीडिया का दावा-दोनों का हो चुका था तलाक :

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 2022 के अंत में अलग होने के बाद क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। सूत्रों से पता चला है कि 37 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी सानिया अपने पूर्व शौहर शोएब मलिक के अन्य महिलाओं से मिलने से खुश नहीं थीं। उन्होंने कहा था कि वह कुछ समय से इसे नजरअंदाज कर रही थीं। हालांकि, सानिया ने अपने जीवनसाथी के साथ धैर्य खोने के बाद यह कदम उठाया था। इससे पहले आज, 41 वर्षीय शोएब ने अभिनेता सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी की घोषणा कर दी है। वहीँ सानिया को लेकर भारतीय लोग उसे उसे कर्मों का परिणाम बता रहे है, वहीँ एडवोकेट नाजिया ने इस मुद्दे पर सानिया को लताड़ लगे है और कहा है कि मेरी कोई भी संवेदना सानिया के साथ नहीं है, उसे वापस भारतीय नागरिकता नहीं दी जानी चाहिये।

शोएब-सना की शादी से परिवार खुश नहीं :

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह। और हमें तुम्हें उसने जोड़ियों में बनाया है।” शोएब की इस घोषणा के तुरंत बाद, सना जावेद ने भी अपना इंस्टाग्राम बायो बदलकर “सना शोएब मलिक” कर लिया है। मलिक के मैनेजर अर्सलान शाह ने भी एक्स पर इस खबर की पुष्टि की है।