तेज रफ़्तार कार चलाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की पिटाई को लेकर, शेख ईमरान, फहीम और शकील गिरफ्तार।

रायपुर : राजधानी के खम्हारडीह क्षेत्र के विरासत अपार्टमेंट में 26 जनवरी की आधी रात घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ कर एक व्यक्ति से कार की जेक से मारपीट और बलवा करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। खम्हारडीह थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ए-404, विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन (57) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खाम्भ मेन रोड के पास तेज रफ्तार में कार चलाने की बात को लेकर उनका विवाद आरोपी अतीब बाउला, मोहम्मद अनस और अन्य लोगों से हुआ था।

पुलिस के मुताबिक विरासत अपार्टमेंट निवासी संतोष जैन का 26 जनवरी की रात करीब 11.45 बजे अवंति विहार मेन रोड में जैतखाम्भ के पास अधिक रफ्तार से कार चला रहे अतीब से झगड़ा हो गया। अतीब के साथ कार में कुछ भी युवक बैठे थे। झगड़े के दौरान हाथापाई भी हो गई। इसके बाद संतोष अपनी कॉलोनी आ गए। कुछ देर बाद अतीब अपने भाई अनस व अन्य साथियों को लेकर विरासत अपार्टमेंट पहुंचा। इसके बाद अपार्टमेंट का मेन गेट चौकीदार ने बंद कर दिया। इसके बाद अतीब और उसके साथियों ने गेट के बाहर से गाली-गलौज शुरू कर दिया और पत्थर फेंकने लगे। यह देखकर कॉलोनी के बीएल अग्रवाल और अन्य लोग बाहर निकले। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कार में तोड़फोड़ भी किया गया। घटना की सूचना पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों से मारपीट कम नहीं हुई। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और लात-घूंसे चले। इसके बाद तेलीबांधा और आसपास से बल बुलाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

पुलिस ने तीन आरोपी किये गिरफ्तार :

विरासत अपार्टमेंट के बीएल अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने बलवा करने वाले मौदहापारा के मोहम्मद शकील अहमद, फहीम खान और शेख इमरान को गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य लोग फरार हैं। दूसरी तरफ अतीब की शिकायत पर पुलिस ने संतोष जैन व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने का अपराध दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस पुलिस कार्यवाही कर रही है।