चौराहे पर गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, होटल में लगी आग, लोगों में मची भगदड़, यहाँ का है मामला….।

इंदौर (म.प्र.) किसी ना किसी मामले में इंदौर शहर हमेशा चर्चा में बना रहता, यहाँ कई प्रकार की घटनायें आये दिन होते रहती है। इंदौर शहर के बड़ा गणपति चौराहे पर एक होटल में अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे होटल में आग लग गई। इस घटना से आस -पास अफरा – तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी मिली है कि सोमवार को दोपहर होटल में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इससे होटल में आग लग गई। होटल में मौजूद लोग तुरंत बाहर भागे। साथ ही आसपास भी भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग बुझाई :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

घटना स्थल पर फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से होटल का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मल्हारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां लगी भीड़ को हटाया, मौके पर आग लगने के बाद काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। कुछ दिन पहले भी इंदौर के मांगलिया में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दुकान में आग लग गई थी। इसमें भी भारी क्षति हुई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw