देवास/हाटपीपल्या (म.प्र.) : कई बार युवा कर्ज या जुआ सट्टे में फंस जाते है, जिसके कारण वे कई बार आत्महत्या तक का घातक कदम उठाने से भी नहीं चूकते। वहीँ बीते दिनों 31 दिसंबर को योगेश अग्रवाल नाम के युवा ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी थी मोबाइल कैसीनो ऑनलाईन सट्टा कांड में पिछले दिनों हाटपीपल्या में एक व्यापारी के पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मौके पर मिले सुसाइड नोट में ऑनलाइन सट्टे के जाल में फंसकर रुपए हारने की बात लिखी हुई थी। उसके बाद पुलिस ने वहीं के कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया थे।
दो मकानों पर बुलडोजर चलाया :
इनमें से एक आरोपी हाटपीपल्या निवासी जाकिर पुत्र अयूब पठान के दो मकानों पर प्रशासन ने सोमवार सुबह से दोपहर तक पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया। एक मकान में कार्यवाही हाटपीपल्या के वार्ड क्रमांक-15 में ड्रीमलैंड सिटी में की गई। यहां टीन शेड के रूप में बने कैफ़े को भी धराशाई किया गया। वहीँ दूसरे आरोपी जो वार्ड क्रमांक-11 स्थित कवेलू के कच्चे मकान पर भी कार्यवाही की गई। इस दौरान बागली एसडीएम आनंद मालवीया, एसडीओपी सृष्टि भार्गव, हाटपीपल्या तहसीलदार संगीता गोलिया सहित आसपास के कई थानों का फोर्स तैनात रहा।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw