कवर्धा : राजधानी रायपुर से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित कवर्धा जिला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। यहाँ आये दिन साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ने का अंदेशा बना रहता है। वही छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही कई जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरु हुई है, छतीसगढ़ के विभिन्न जिलों में यह कार्यवाही हो रही है, जिसमें जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए लोगों के दुकान और मकान पर बुलडोजर की कार्यवाही की है, इसी कड़ी में कवर्धा जिले में सोमवार को अवैध कब्जों के ऊपर कार्यवाही की गई।
सुबह से ही कार्यवाही जारी :
वहीँ जानकारी के अनुसार सुबह लगभग सात बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कलेक्टर कार्यालय के रास्ते पर पहुंची। जहां भोजली तलाब के किनारे बने होटल, पान ठेला, स्टेशनरी दुकान समेत 46 दुकान और मुस्लिम समाज के भवन के बॉउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। इस कार्यवाही में प्रभारी कलेक्टर संदीप अग्रवाल, एसडीएम, तहसीलदार, नगरपालिका सीएमओ, एएसपी समेत राजस्व और नगरपालिका की टीम मौजूद रहे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
वहीँ इस कार्यवाही को लेकर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने कहा कि समाज ने किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं किया था। पूर्ववर्ती सरकार में जिस तरह सभी समाज को सामाजिक भवन दिया गया था। उसी तरह मुस्लिम समाज को भी मिला था। भवन निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी और बॉउंड्रीवाल का निर्माण नगरपालिका की एजेंसी ने की थी, ऐसे में जिसका निर्माण प्रशासन ने खुद कराया हो, उस पर अवैध कब्जा कैसे हो सकता है। प्रशासन की ये कार्रवाई समझ से परे है। वहीँ बिना नोटिस दिए ही निर्माण को ढहा दिया गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
”शहर में जहां-जहां अवैध कब्जा है. वहां प्रशासन खाली कराने की कार्यवाही कर रहा है। भोजली तालाब के पास के अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, जिसमें शासन ने मुस्लिम सामाजिक भवन के बाउंड्रीवॉल को भी हटाया है।”-नरेश शर्मा, सीएमओ
इसलिये की गई कार्यवाही ? :
सीएमओ के मुताबिक विधायक निधि और सांसद निधि से जो निर्माण होता है वो शासकीय भूमि पर ही होता है, लेकिन जब नजूल विभाग ने जांच की तो पाया कि भूमि सरकारी नहीं है। इसलिए ये कार्यवाही नजूल विभाग ने की है। कार्यवाही नियमानुसार ही की गई है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs