महतारी वंदन के लिये कैसे करें आवेदन, सरलता से जमा करें, जाने इस खबर में।

रायपुर : महतारी वंदन योजन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है, जिसको लेकर हम इसे दूर कर रहे है, आपको ऑनलाईन आवेदन करने की भी सुविधा है, लेकिन उससे बेहतर है कि आप सबसे पहले अपने नजदीकी शिविर में जाकर फॉर्म खुद भरकर जमा करें’, फॉर्म जमा होने के बाद आपको आधार OTP के लिये बुलवाया जायेगा। जब तक आपकी सब जानकारी वेबसाईट पर अपलोड नहीं होगी तब तक वह पूर्ण नहीं होगा। फॉर्म जमा करने में हड़बड़ी ना करें, इकठ्ठा जमा होने के कारण सर्वर की दिक्कत होगी, 20 फरवरी तक फॉर्म जमा किये जा सकते है।

ये लगेंगे दस्तावेज़ :

दस्तावेज में आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा, हम आपका समाधान सरलता से करने को तत्पर है, सबसे पहले हितग्राही महिला को आवेदन पत्र और शपथ पत्र भरना है, जिसमें अपना फोटो लगाकर क्रॉस साईन करना है, आपको अपने परिवार की आय बतानी है, जिसमें टैक्स चुकाने के लिये आपको जरूरत ना पड़ी हो, लगभग ढाई लाख तक की छूट होती है। अथवा आपके ITR के अनुसार।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वहीँ सबसे पहले आपका और आपके पति का आधार कार्ड ( जो स्थानीय निवासी, विवाहित होने की पुष्टि, आपके जन्म तारीख का प्रमाण पत्र है, वैवाहिक प्रमाणपत्र अनिवार्य नहीं है।) , वहीँ खाते में पैसा आने के लिये बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, महिला का मोबाईल नंबर। जरूरत पड़ने पर अन्य दस्तावेज, अन्यथा इतने में ही पर्याप्त है। (सरल और सही जानकारी लगने पर आगे भी भेजकर लोगों की मदद करें)

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs