लगातार दहशत में जीने को मजबूर राजधानी वासी, हाथ में चाकू लहराते हुए बदमाशों ने दी धमकी, कहा- जल्द करेंगे बड़ा कांड।

रायपुर : राजधानी का लगभग हर नागरिक और व्यापारी बदमाशों से तंग आ चूका है, लगातार बदमाश किसी ना किसी व्यक्ति से उलझकर उसके साथ मारपीट को अंजाम दे रहे है, वहीँ नशेड़ी और चाकू बाज लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है, आम आदमी इनके भय से शिकायत करने से भी डरता है, अभी सप्ताह भर पहले बदमाशों ने पुराना बदला लेने के लिये हत्या की घटना को अंजाम दे दिया, मामला लगभग दो साल पुराना था। आय दिन 10/- की चाय या गुटखे के पैसे देने के नाम पर बदमाश मारपीट करने से नहीं चूकते। वहीँ चार-पांच दिन पहले वाहन टकराने को लेकर बदमाशों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया।

राजधानी में इन दिनों बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। बदमाशों के सिर पर पुलिस का खौफ बिल्‍कुल भी नहीं है। ताजा मामला रायपुर में सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बदमाशों का एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ बदमाश हाथ में चाकू लेकर लहरा रहे हैं। इतना ही नहीं ये बदमाश इस वीडियो में बहुत जल्द बड़ा कांड करने की खुलेआम धमकी भी दे रहे हैं। बतादें कि सोशल मीडिया में धमकी देने वाले सभी बदमाश रायपुर के निगरानी शुदा हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दहशत में जीने को मजबूर आम आदमी :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बदमाशों की लगातार बढ़ती गुंडागर्दी से आम आदमी डर के साय में जी रहा है, वहीँ इन बदमाशों में एकजुटता काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण किसी मामले में कोई बीच – बचाव करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता। कई घटनायें पुलिस तक नहीं पहुंची पाती क्यूंकि कई बार बदमाश की जानकारी पता नहीं चल पाती। शहर में ज्यादा ट्रैफिक होने के बावजूद ये बदमाश फर्राटे से गाड़ी दौड़ाते है, कुछ कहने पर कई बार चाकू भी निकाल लेते है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y