भिलाई : छत्तीसगढ़ में मतांतरण का गंदा खेल लगातार चल रहा है, आये दिन कोई ना कोई पादरी लगातार पकड़ में आ रहा है, कहीं कोई बाईबिल के जरिये तो कोई लालच के जरिये, कहीं पर बीमारियाँ ठीक करने के नाम पर लगातार मतांतरण करवाया जा रहा है। प्राप्त घटना के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के उद्यानों में मतांतरण का प्रयास कर रहे एक पादरी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी पादरी जन्मदिन का केक काटने के बहाने से लोगों को बुलाता था। लोगों की भीड़ एकत्रित होने के बाद वो उन्हें मतांतरण के लिए उकसा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उद्यान में पहुंचकर पादरी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सेक्टर-8 के उद्यान में मतांतरण का प्रयास कर रहे पादरी का नाम अजय रीन बताया जा रहा है। बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि पादरी अजय रीन हर रविवार को शहर के अलग अलग उद्यानों में जाकर लोगों को मतांतरण के लिए उकसा रहा था। पिछले रविवार को वो सेक्टर-6 के जुबली पार्क में गया था और इस रविवार को सेक्टर-8 के उद्यान में गया था। यहाँ लगातार उक्त पादरी द्वारा मतान्तरण को अंजाम दिया जा रहा है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
रवि निगम ने आरोप लगाया कि पादरी अजय रीन केक लेकर उद्यान में जाता था। वहां पर अपना जन्मदिन मनाने के लिए लोगों को आमंत्रित करता था और जब लोगों की भीड़ जुट जाती तो वो उन्हें मतांतरण के लिए उकसाता था। दो साल पहले भी उसे दुर्ग के उरला में मतांतरण करवाते हुए पकड़ा गया था। पादरी अजय रीन को पुलिस को हवाले किया गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। बजरंग दल के के विभाग संयोजक रवि निगम के साथ दुर्गा वाहिनी की ज्योति शर्मा, प्रफुल्ल पटेल, जी साईं कृष्ण, करन सोनी, वनील, दीपक कुलकर्णी, टोमन वर्मा, आतिश गौर, राहुल खत्री, विशाल अग्रहरी, नरेंद्र कुमार ठाकुर, मनोज तिवारी, विनोद राय, हिमांशु, पी मुकेश और आशीष महानंद ने इस संबंध में भिलाई नगर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है। सभी लोगों ने इस मामले को लेकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs