कटनी/रायपुर : रीत बलवानी द्वारा जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर करोड़ों रूपये ऐंठ लिये थे और सुशिल के साथ लगातार सैकड़ों विदेश यात्रायें भी की थी, मध्यप्रदेश के कटनी स्थित माधवनगर के जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी को रायपुर की विवाहित महिला रीत बलवानी ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर थोड़ा – थोड़ा करके करोड़ो रूपये ऐंठ लिए, इसके बाद भी कारोबारी को वह ब्लैकमेल करती रही, जिससे परेशान होकर कारोबारी सुशील मोटवानी ने कटनी के माधवनगर थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी ब्लैकमेलर महिला रीत बलवानी को गिरफ्तार करने रायपुर के श्याम नगर स्थित उसके घर व अन्य ठिकानों पर कटनी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी महिला फरार हो चुकी थी। अब तब से महिला पर केस चलता आ रहा था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अब इस मामले में जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी को अपने हुस्न और प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों रुपए की ब्लैकमेलिंग करने वाली रायपुर की विवाहित महिला के बैंक लॉकर की जांच की गई, जिसमें लाखों के एफडी के साथ सोने के आभूषण मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है।
ब्लैकमेलिंग के इस चर्चित प्रकरण में कटनी के जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद माधव नगर कटनी पुलिस रायपुर की विवाहित आरोपी महिला रीत बलवानी को गिरफ्तार करने के लिए कई बार उसके घर पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन पुलिस को हमेशा खाली हाथ लौटना पड़ा था। गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी महिला रीत बलवानी जबलपुर हाईकोर्ट में सरेंडर कर जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर 21 नवम्बर को जेल भेज दिया गया था। लगभग 45 दिन जेल में रहने के बाद आरोपी महिला को जनवरी में न्यायालय से सशर्त जमानत मिली। इसी मामले में कटनी न्यायालय के आदेश पर रीत बलवानी के रायपुर में बैंक लॉकर की जांच की गई थी, जिसमें 6 लाख की एफडी और सोने के आभूषण मिले हैं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी ने एफआईआर में बताया था कि रीत बलवानी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई बार देश-विदेश की हवाई यात्रा कर चुकी है। और ब्लैकमेंलिंग कर उससे घर, कार, आभूषण नगदी सहित करोड़ों रुपए ले चुकी है। मोटवानी ने बताया है कि मुझसे लिए रुपयों से ही रीत बलवानी ने 70 लाख का रायपुर में घर, 19 लाख की कार 40 लाख की एफडी, 45 लाख के आभूषण ले चुकी है, जिसके 1 करोड़ 80 लाख रुपए के बैंक ट्रांजेक्शन के पूरे साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
सुशील मोटवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रीत बलवानी, उसके पति विशाल बलवानी सहित उनके सगे सम्बंधी गिरोह बनाकर मोटी आसामी को फंसाकर ब्लैकमलिंग का काम करते हैं वहीँ रीत बलवानी के पति विशाल बलवानी पर पिछले साल दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज किया गया था, जिसमें वह अब तक फरार है। इसी प्रकरण में उमरिया न्यायालय ने विशाल की अग्रिम जमानत भी ख़ारिज कर दी है। जिसके बाद मध्यप्रदेश की उमरिया पुलिस विशाल बलवानी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs