रायपुर : राजधानी में बाहरी कारोबारी व्यापार करने और खरीदी करने आते है, वहीँ ऐसे व्यापारियों से कई बार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। वहीँ अटल नगर के राखी थाना क्षेत्र में दंतेवाड़ा के कारोबारी से लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले रास्ता पूछा इसके बाद आंख में मिर्ची पाउडर डालकर कार और 25 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। राखी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
राखी थाने में जय नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने बताया कि वह कतियार रास वार्ड नंबर तीन दंतेवाडा में रहते हैं। रविवार की शाम छह बजे अपनी पत्नी के बड़े भाई की कार से धमतरी से रायपुर नेशनल हाईवे रोड से आ रहा था। रात लगभग नौ बजे निमोरा के पास पहुंचा था। इस बीच कार रोक कर किनारे खड़ा किया था। वह गाड़ी के अंदर ही बैठा था, तभी एक व्यक्ति गाड़ी के पास आकर पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। जय ने बताया कि रायपुर की ओर जाता है। इसके उसके द्वारा खिड़की से हाथ डालकर गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास किया। पीड़ित के साथ उसकी झूमाझटकी भी हुई।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
प्रार्थी ने उसका हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद उसके दूसरे साथी ने रासायनिक पदार्थ मिर्ची स्प्रे आखों में छिड़क दिया। जिसके उसको दिखना बंद हो गया। इसके बाद बदमाशों ने हाथ मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली चीज से कंधे और हाथ पर वार कर दिया, पीड़ित को चोटें आई। हाथ से चाबी छिन कर एवं खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोलकर प्रार्थी को बाहर खींचकर गिरा दिया। इसके बाद नीचे गिराकर आरोपियों ने जमकर पिटाई की। तीन में से एक कार लेकर और दो अन्य बाइक लेकर भाग गए। कार में रखे बैग में 25 हजार रुपये नकदी और दस्तावेज भी थे। इसके बाद प्रार्थी ने डायल-112 पर काल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रार्थी का इलाज करवाया। इसके बाद उसे थाने लेकर गए, जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs