रायपुर : एक गीत आया था सालों पहले ” ये मुंबई शहर हादसों का शहर है” , अब यही हालात रायपुर के बन चुके है, जहाँ आये दिन शहरवासी किसी ना किसी सड़क हादसे का शिकार हो रहे है, रोज आपस में वाहन टकरा रहे है, ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, 20 सालों में राजधानी की जनसँख्या जो सन 2000 में 50,000 के के लगभग थी वो आज 25 लाख पार कर गई गई है, शहर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है, सड़क हादसों में रोज किसी ना किसी का परिजन मौत का शिकार बन रहा है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आज फिर राजधानी के एक परिवार का लाल खो गया, शहर के मरीन ड्राइव में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आरोपी कार चालक युवक को रौंदकर फरार हो गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को हादसे की सूचना दी है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार मृतक रायपुर कारोबारी परिवार से है। हादसे का शिकार युवा ट्रेवल्स कारोबारी ईश्वर पिल्ले मरीन ड्राइव के पास अपनी कार खड़ी कर चाय पीने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कारोबारी को अपनी चपेट में ले लिया। कार की ठोकर से ईश्वर पिल्ले की मौक पर ही भयानक मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्यवाही की। वहीँ पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर जांच में जुट गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
और भी हो चुके हादसे :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
राजधानी तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में अक्सर तेज रफ्तार के चलते हादसे हुए हैं, यहाँ सड़क पर वाहनों की काफी आवाजाही है। जिसमें कई युवाओं की जान चली गई है। वहीं एक बार फिर युवा कारोबारी की मौत से खलबली मच गई। फिलहाल पुलिस ने लापरवाह कार चालकों के खिलाफ कार्यवाही तेज करने का भरोसा दिलाया है। वहीँ कुछ लोग सड़क बड़ी हड़बड़ी में पार करते दिखाई देते है, और सड़क को भागकर पार नहीं करते बल्कि तेज रफ़्तार वाहनों को रुकने का इशारा देकर सड़क पार करते है। इस बेवकूफी से तेज रफ़्तार वाहन से कई बार टकरा जाते है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs