रायपुर : राजधानी में सुबह से ही बादल छाये हुये है, सुबह का मौसम ठंडा रहा है। वहीँ रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इसके साथ ही गर्मी का अहसास भी होने लगा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंच गया है। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सामान्य तापमान 37 डिग्री तक माना जाता है, वहीँ गर्मी में पिछले वर्ष पारा 45 डिग्री तक पहुंचा था।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हालांकि रायपुर में रविवार सुबह से बादल छाने के कारण गर्हैंमी की उम्मीद नहीं लग रही है, लेकिन बादल छटते ही गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार से मौसम का मिजाज और बदलेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अब मध्य छत्तीसगढ़ में तो ठंड कमतर ही रहेगी, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव रहेगा।
रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
शनिवार को 40 फीसदी बादल थे, इसके बावजूद तेज धूप थी। दिनभर हल्की गर्मी थी। हालांकि शनिवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आ रही बढ़ोतरी से अब गर्मी बढ़ने लगी है। शहरी क्षेत्रों से तो ठंड काफी कम हो गई है और आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ही बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम गर्म रहेगा और थोड़े बादल छाये रहने की सम्भावना है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर में 33.8, माना में 33.5, बिलासपुर में 32, पेण्ड्रारोड में 28.2, अंबिकापुर में 28.4, जगदलपुर में 33.4, दुर्ग में 32.6 और राजनांदगांव में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। अनुमान है कि रविवार को सुबह कोहरा रहेगा।