इस जिले में ऑनलाइन सट्टा रायपुर बुक के 2 संचालक गिरफ्तारः हैदराबाद से बनवाया वेबसाइट

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा रायपुर बुक पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा रायपुर बुक के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रायपुर बुक ऑनलाइन बुकिंग वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

इसकी सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन सटोरियों अभिषेक शर्मा और कुशवंत छाबड़ा द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्माे के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसके साथ ही सट्टे का संचालन भी कर रहे थे।

महासमुंद जिले से होता था सट्टे का संचालन
ऑनलाइन सट्टा का पूरा नेटवर्क महासमुंद के बागबाहरा से संचालित किया जा रहा था। अभिषेक शर्मा और कुशवंत छाबड़ा मुख्य सटोरिये है और दोनों बागबाहरा महासमुंद के निवासी है। इन्हीं दोनों सटोरियों ने हैदराबाद के एक निजी कंपनी से वेबसाईट को बनवाया है।

सटोरियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा से संबंधित 05 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 19,500 रूपये एवं सट्टा का हिसाब जप्त किया गया है। सटोरियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी
अभिषेक शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी मेन रोड बागबाहरा, मकान नं0 34 जिला महासमुन्द।
कुशवंत छाबड़ा पिता स्व निरंजन सिंग छाबड़ा उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं0 09 कर्रा पारा बागबाहरा जिला महासमुन्द।