रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा बसना में भेंट-मुलाकात कर रहे है। इस दौरान उन्होंने ग्राम पिरदा में जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री भूपेश ने की ये घोषणाएं

पिरदा में महाविद्यालय के लिए नया भवन निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम पिरदा में उप तहसील खोली जायेगी।
ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन किया जायेगा।
सांकरा परस्रावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
कुडेकेल नाला में नवीन पुल का निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जायेगा।
नपं बसना में गौरव पथ का निर्माण किया जायेगा।