इंदौर (म.प्र.): इंदौर में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।आरोपी उसी बिल्डिंग में रहता है। आरोपी ने जब बच्ची और उसके 9 साल के भाई को अपने कमरे में बंद किया। वे चिल्लाए तब सबसे पहले पड़ोसियों को पता चला। आरोपी से दरवाजा खुलवाया तो अंदर बच्ची रो रही थी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पड़ोसियों ने सबसे पहले नौकरी पर गई मां को सूचना दी। तत्काल घर पर बुलाया। मां के आने तक पड़ोसियों ने बुरी तरह से घबराए भाई-बहन को अपने पास ही रखा। मां और पिता के घर पहुंचने के बाद उन्होंने थाने जाकर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। घटना शनिवार दोपहर की है। पति के घर लौटने के बाद महिला ने रविवार को तिलक नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई।
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां की शिकायत पर उन्हीं की बिल्डिंग में रहने वाले लच्छू पर रेप और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। परिवार सात माह पहले ही इस बिल्डिंग में रहने आया है। बच्ची के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। वे रोज की तरह शनिवार को भी फ्लैट में अपने बच्चों को छोड़कर नौकरी पर गए थे। तब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
बच्ची के माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे। घर में बच्ची और उसका 10 वर्षीय भाई था। तभी नीचे रहने वाला 14 वर्षीय आरोपी घर में आया और दोनों को अपने साथ उसके घर लेकर गया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को साथ ले जाकर उसके कपड़े निकाले और फिर हरकत करने लगा। बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे तो नीचे रहने वाली एक महिला कमरे में पहुंची। उस दौरान आरोपी बाथरूम में चले गया था।



