चौथी शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका व उसकी मां की हत्या, फिर आरोपी के साथ ऐसा हुआ….।

कवर्धा:  घर के बाहर गेट शहर के एसपी कार्यालय के सामने हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर राजफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने ही युवती और उसकी मां की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित अश्वनी कुमार पांडे को सोमवार की तड़के सुबह रायपुर से गिरफ्तार किया है। मृतिका व प्रेमी के बीच चौथी शादी होने वाली थी। इसी विवाह को लेकर 22 फरवरी की शाम को घर पर विवाद हुआ व इसके बाद उसने हत्या कर दी।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मामले की जानकारी देते हुए एसपी डा.अभिषेक पल्लव ने बताया कि रविवार को वसुंधरा वैष्णव उर्फ पिंकी (35) व उसकी मां पार्वती वैष्णव (58) की लाश शहर के एक मकान में मिली थी। वसुंधरा का कुछ महीनों से वार्ड नंबर-12 कीर्ति नगर सिरगिट्टी बिलासपुर का रहने वाला अश्वनी के साथ अफेयर चल रहा था। महिला शादी करना चाहती थी। इससे पहले भी वह तीन शादियां कर चुकी थी। इसे लेकर दोनों के मध्य बीते साल दिसंबर माह में एक समझौता भी हुआ था। इस समझौते को लेकर 22 फरवरी को दोनों के बीच घर पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपित ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने दोनों मृतक के मोबाइल फोन व स्कूटी को लेकर घर को बाहर से बंद कर ताला लगाकर रायपुर फरार हो गया।

मृतका की तीन शादी हो चुकी थी :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

पुलिस के अनुसार आरोपी अश्वनी कुमार पांडे की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। अश्वनी का संपर्क इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वसुंधरा के साथ हुआ था। प्रेमिका के बुलाने पर वह 22 फरवरी को मिलने के लिए कवर्धा पहुंचा था। दोनों एक साथ कवर्धा के एक ब्यूटी पार्लर भी गए थे। इसके बाद मां पार्वती वैष्णव व उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान पिंकी ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने शव का बदबू न फैल सके, इसे देखते हुए आसपास फिनाइल गोली का छिड़काव किया था। 25 फरवरी तक शव सड़ने लगा था। इस कारण बदबू फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घर से बदबू आने की जानकारी दी, तब मामला सामने आया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y