रायपुर : छतीसगढ़ सिन्धी पंचायत क चुनाव को लेकर हमेशा एक तरफ़ा चलन रहा है, अब लम्बे समय बाद पहली बार यह चुनाव संवैधानिक तरीके से होने जा रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के मतदाताओं के द्वारा ही पदाधिकारियों का चयन होगा। जिसमें बलराम पी. आहूजा, चेतन तारवानी एवम महेश दरयानी अध्यक्ष पद के लिये चुनाव में उम्मीदवार बने है।
वहीँ आज नाम वापसी में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिये और चुनाव के लिये तीन प्रत्याशी बचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रहलाद शादीजा और मोहन तेजवानी ने अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने से नाम वापस ले लिया है। इस मामले में सहायक चुनाव अधिकारी शिव ग्वालानी और अशोक मलानी ने संयुक्त रुप से बताया की छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के चुनाव को लेकर सामजिक लोगों में खासा उत्साह है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
मुख्य चुनाव अधिकारी श्री चंद सुंदरानी ने सहायक चुनाव अधिकारी शिव ग्वालानी, अशोक मलानी, अमर परचानी, सतराम दास बजाज के साथ मिलकर सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किये। यह चुनाव सामाजिक स्तर सामान्य है, लेकिन कुछ लोग इसे हाईप्रोफाईल रंग देने में जुटे हुये है। वहीँ इस चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी शिव ग्वालानी ने उपरोक्त जानकारी दी। वहीँ चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश दर्यानी ने कहा कि सभी अपना वोट जरुर दें, जिससे समाज का भला हो और युवाओं से समाज हित में कार्य करने का निवेदन भी किया।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA