रायपुर : राज्य के मुखिया को लेकर सुरक्षा मुस्तैद रहती है, खबर है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। प्राप्त खबरों के अनुसार एक व्यक्ति पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर उक्त व्यक्ति की पिस्टल जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति सीएम साय से मुलाकात करने आया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उक्त व्यक्ति के पिस्टल लेकर पहुँचने के बाद हड़कम्प मच गया।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय के आवास पर एक शख्स पिस्टल लेकर पहुंच गया। वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों उस व्यक्ति की कोई चेकिंग नहीं की गई, ऐसी लापरवाही से किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस व्यक्ति की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्टल मिला जिसे जब्त कर लिया गया है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
बताया जा रहा है कि शख्स जशपुर का रहने वाला है और मुख्यमंत्री साय से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। एडीजी इंटेलिजेंस ने सुरक्षा चकू मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। नियमानुसार सुरक्षा को लेकर ऐसी चूक स्वीकार योग्य नहीं है। व्यक्ति कितना भी VIP हो उसकी जांच करना आवश्यक होता है। सवाल यह उठता है कि, सीएम आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच यह शख्स इतनी आसानी से घुसा तो घुसा कैसे ?
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw