रायपुर : मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के साथ आने वाली दक्षिणी हवाओं का असर लगातार दिख रहा है। मंगलवार को रायपुर सहित पूरे राज्य में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा गया, मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। राज्य के उत्तरी हिस्से में कहीं बिजली गिरी तो कहीं तेज बारिश हुई, कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है। वहीं रायपुर में भी शाम के बाद मौसम ने करवट ले ली। राजधानी में ठंडी और तेज हवाओं का प्रभाव नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का छिटपुट असर होने की संभावना है। इसके बाद दो मार्च से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार बन रहे हैं।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में बारिश हुई और नमी के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा। जबकि प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में बारिश की सम्भावना बन रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। हालांकि बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद फिर मौसम में नमी आने सम्भावना व्यक्त की गई है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
वहीँ दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा में कमी आई है। इसके चलते मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। दो मार्च से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। मंगलवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन वहीँ मौसम अस्थिर रहेगा।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y