कार सहित युवक गिरा शिवनाथ नदी में, हुई मौत। घटना में सामने आई ये बात….।

बलौदाबाजार : रामपुर के पास देर शाम शिवनाथ नदी पर पिकनिक मनाने आए तीन दोस्तों में से एक युवक जो पेशे से वकील था, उसकी कार के साथ नदी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि नशे में धुत्त उसके दोस्तों ने बचाने की भरपूर कोशिश की और नदी से बाहर भी निकाला पर तब तक देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले में मंगलवार की शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, युवक अपने 2 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए रामपुर गांव के पास शिवनाथ नदी के किनारे गया था। साथ में मौजूद दोस्तों ने बताया कि, नशे की हालत में नदी किनारे खड़ी कार को वह चालू कर रहा था, तभी कार सहित वह नदी में गिर गया। उसे कार चलाना नहीं आता था। नदी में कार समेत गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। यह मामला करहीबाजार थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम जयलाल सोनवानी है। बताया जा रहा है कि, वह मंगलवार देर शाम को अपने दोस्त यशवंत दिनकर और पवन छिंदोडे के साथ पिकनिक मनाने शिवनाथ नदी गया हुआ था। वहां तीनों दोस्तों ने शराब का सेवन किया हुआ था। नशे की हालत में नदी किनारे खड़ी कार को मृतक जयलाल चालू कर रहा था। तभी वह कार सहित नदी में गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर उनके दोस्त नदी के पास आए तो देखा कि, जयकाल कार के साथ नदी में गिर गया है। जिसे दोनों ने निकालने का प्रयास किया।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

वहां मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की और बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला। दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के अनुसार, मृतक को कार चलाना भी नही आता था, फिर भी उसने कार को चालू किया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। इस घटना से परिजन गमगीन है, मामले को लेकर पुलिस ने जाँच करने की बात कही है।