रायपुर: राजधानी में कार चोरी का रोचक मामला सामने आया है। दिनदहाड़े अनुपम नगर क्षेत्र से कारोबारी की रेंगलर जीप लेकर फरार हो गया। चोर को आधी रात को बिलासपुर के पास भोजपुरी टोलनाका क्रास कर तोरवा इलाके में नाबालिग चोर जीप रैंगलर समेत पकड़ाया। खम्हारडीह थाने में नाबालिग को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कारोबारी अभिषेक अग्रवाल मंगलवार को अनुपम नगर में बन रहे घर को देखने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उनकी जीप की चाबी खो गई। प्रार्थी इधर-उधर चाबी खोजी। जब नहीं मिली तो वह घर में लगे सीसीटीवी को देखने गए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक युवक को एक्टिवा में आते हुए देखा। उसने ही कार की चाबी उठाई थी।
युवक की पहचान होने के बाद कारोबारी अन्य साथियों के साथ योजना बना रहे थे कि अब जब युवक गाड़ी लेने आयेगा तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर देंगे। यह सब होने के बाद जब सब बाहर निकले तो देखा कि कार गायब थी। फिर जाकर सीसीटीवी में देखा तो वही युवक पैदल आया और कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर बिलासपुर में पकड़ा।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



