दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने आज गुरुवार को PM- सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी. केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM सूर्योदय योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत देश में 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे और इन घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
केंद्र ने दी पीएम सूर्य घर बिजली योजना को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आज (गुरुवार) मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘इस स्कीम के तहत एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
सरकारी इमारतों पर लगेगा सोलर पैनल
पीएम मोदी ने 13 फरवरी, 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि 2025 तक सभी केंद्र सरकार की इमारतों पर रूफटॉप सोलर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘कैबिनेट ने फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर खरीफ सीजन 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए पोषक तत्व आधारिक सब्सिडी दरों और एनबीएस योजना के तहत तीन नए उर्वरक ग्रेड को शामिल करने की मंजूरी दी।’ अनुराग ने कहा कि केंद्र एनबीएस आधारित पोषक तत्वों पर 24420 करोड़ की सब्सिडी देगी।
इंटरनेशनल बिग कैट एलांयस को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने भारत में मुख्यालय के साथ इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा, ‘2027-28 तक पांच वर्ष की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।’ वहीं, सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने का फैसला लिया है। पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब टाटा और पावरचिप ताइवान द्वारा स्थापित किया जाएगा। जिसका धोलेरा में संयंत्र होगा।
ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



