कानपुर (उ.प्र.) : देशभर में ED और IT के छापे लगातार पड़ रहे है, सभी जगह से चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। अब आयकर विभाग ने कानपुर की एक तंबाकू कंपनी में छापेमारी की है। इस छापेमारी में मिले सामाने की तस्वीरें देख यकीनन आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर तंबाकू बनाने वाली कंपनी कितना कमा सकती है और इतना कुछ किसी छापेमारी में कैसे मिल सकता है। सामने आया कुबेर का खजाना, जिसे देखकर एक बारगी विश्वास ही नहीं होता। दरअसल आयकर विभाग ने कानपुर में स्थिति बंशीधर तंबाकू कंपनी के कई ठिकाने पर छापेमारी की है। कानपुर समेत 5 राज्यों में 15 से 20 टीमों द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। नयागंज स्थित बंशीधर एक्सपोर्ट और बंशीधर तंबाकू के यहां आयकर विभाग की कार्यवाही अब भी जारी है। लगातार चारों तरफ नोटों की गड्डियां ही नजर आ रही है।
आयकर विभाग को मिलीं 60 करोड़ की गाड़ियां :
इस छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की लग्जरी कारें मिली है। यह कारें दिल्ली स्थित आवास पर ररखी गई थी। इन कारों में सबसे महंगी कार थी रॉल्स रॉयस फैंटम, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये हैं। बंशीधर तंबाकू के मालिक केके मिश्रा के बेटे के घर पर छापेमारी में मैक्लरेन, लैंबोर्गिनी, फरारी जैसी गाड़ियां भी मिली हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही आयकर विभाग ने इस छापेमारी में कुल 4.5 करोड़ रुपये नगद भी जब्त किया है। साथ ही कुछ दस्तावेजों को भी आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है।मामले में लगातार कार्यवाही जारी है।
कंपनी पर फर्जीवाड़े का है आरोप :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
आयकर विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा लॉग में दर्ज कंपनी को फर्जी चेक जारी किया जा रहा था। साथ ही कंपनी अन्य कई बड़े पान मसाला घरानों के उत्पाद की भी आपूर्ति कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अपना टर्नओवर 20-25 करोड़ रुपये दिखाया है। लेकिन असल में यह टर्नओवर 100-150 करोड़ के लगभग बताया जा रहा है। बता दें कि इसी दौरान जब बंशीधर तंबाकू कंपनी के मालिक के बेटे शिवम मिश्रा के आवास पर तलाशी ली गई तब इन कारों का काफिला सामने आया। इसके बाद जिसने भी इन कारों को देखा उनके होश उड़ गए है। वहीँ इस मामले में GST की कार्यवाही भी संभव है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



