रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, सिलेंडर नहीं फटा था, पुलिस कर रही है जाँच।

बेंगलुरू (कर्नाटक) : रामेश्वरम रेस्तरां में एक भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां HAL पुलिस स्टेशन के पास स्थित इसक रेस्तरां में धमाका हुआ है। यह धमाका व्हाइट फील्ड क्षेत्र में आईटीपीएल रोड पर स्थित रामेश्वरम कैफे में हुआ है। इस धमाके में 4 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैफे के बाहर लोगों की भीड़ दिख रही है और पुलिस भी घटनास्थल पर दिखाई दे रही है। बता दें कि पुलिस और दमकल विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। बता दें कि सभी घायलों मे से 3 लोग रेस्तरां के ही कर्मचारी थे। बाहरी कोई ग्राहक हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं, ये लोग उस समय वहां पर खाना खा रहे थे। सभी का इलाज चल रहा है किसी की हालत चिंताजनक नहीं है, ये घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, किसी ने वहां बैग रखा ये बताया गया है और उसमें ये इंप्रोवाइजड हाई एक्सप्लोसिव रखा गया था, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह धमाका कैसे हुआ किसने किया अभी यह जाँच का विषय है।

अब तक ये सब पता लगा?

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बेंगलुरु में हुए धमाके के मामले में कई जानकारियां सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ये सिलेंडर का धमाका नहीं है पुलिस ये पता कर रही है कि वाश बेसिन के पास जहां धमाका हुआ है, वहां कोई गैस पाइप लाईन थी या नहीं। पुलिस क्षेत्र के सभी CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। धीरे- धीरे इससे जुड़ी जानकारी सामने आने की गुंजाईश है, अभी तक इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs