छतरपुर(म.प्र.): जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में 1 से 8 मार्च महाशिवरात्रि पर्व तक विभिन्न आयोजन होंगे। जहां 151 निर्धन कन्याओं के विवाह आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए सीएमएचओ के निर्देश पर राजनगर बीएमओ डा.यशवंत बामोरिया ने बागेश्वर धाम पर अस्थाई अस्पताल बनाया है। जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए चिकित्सा उपकरण, पलंग, औषधि, चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ एंबुलेंस वाहन की व्यवस्था की है। उक्त अस्थाई अस्पताल में डा यशवंत बामोरिया के अलावा डा कुलदीप यादव, डॉ.अतुल गुप्ता,डा. नितिन चौबे, रानी पटेल, कमलेश रैकवार अहित अन्य स्टाफ की मौजूगी रहेगी।
शक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम में पंचम बुंदेलखंड महा महोत्सव के क्रम में शुक्रवार को विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। एक मार्च से सात मार्च तक कथा प्रेमियों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने का अवसर मिल रहा है। विशाल कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ग्रामीणों ने कलश यात्रा में शामिल लोगों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की। कलश यात्रा में ऊंट, घोड़े, हाथी आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं सजीव झांकियां भी सजाई गई। करीब 2 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल में पहुंची। बागेश्वर धाम के महा महोत्सव में बद्रीनाथ धाम से पधारे यज्ञ पुरुष परम पूज्य बालक योगेश्वर दास महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के अनुज शालिग्राम गर्ग, अखिलेश गर्ग की पावन उपस्थिति में गांव के माता मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
डीजे और बैंड बाजा की धुन पर धर्म प्रेमी उत्साह के साथ कलश यात्रा में चलते रहे गांव के मुख्य मार्गों से होकर बिहारी जी मंदिर बनिया वाले भोलेनाथ मंदिर शंकर जी मंदिर बागेश्वर बालाजी मंदिर से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। अखिलेश गर्ग सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण लेकर चल रहे थे। गांव के लोगों ने महापुराण को प्रणाम करते हुए उपस्थित जनों का तिलक लगाकर स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा में पुष्प वर्षा भी हुई। लोगों ने कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। दमोह से आई दिवारी नृत्य की टीम ने भी कलश यात्रा के साथ उत्साह पूर्वक दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



