मोहम्मद रसूल कद्दारे नाम के व्यक्ति ने हाथ में तलवार लेकर पीएम मोदी को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया ये….।

यादगिर (कर्नाटक) : सोशल मीडिया को कुछ लोगों ने मजाक का साधन समझ लिया है, बिना सोचे समझे कुछ भी पोस्ट कर देते है। ऐसी ही हरकतें कई बार सामने आती रहती है, ऐसी हरकतों से होता तो कुछ नहीं है, सिवाय माहौल ख़राब होने के। वहीँ इसी तरह कर्नाटक राज्य के यादगिर जिले से पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यादगिर जिले के रंगापेट के रहने वाले मोहम्मद रसूल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। अब इस मामले में यादगिर सुरपूर पुलिस स्टेशन में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोकी तलाश कर रही है। वहीँ आरोपी फरार चल रहा है।

यहां समझें पूरा मामला :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद रसूल कद्दारे नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हाथों में तलवार लिए प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दे रहा है। उसने केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं की शिकायत पर रसूल के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने हैदराबाद समेत विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस सरगर्मी से खोज रही है।

आरोपी की हो गई है पहचान :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रसूल कद्दारे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रंगमपेट, सुरपुर, यादगिर जिले का रहने वाला है। रसूल पहले हैदराबाद में एक मजदूर के रूप में काम करता था और वहीं बस गया। पुलिस ने रसूल के खिलाफ केस दर्ज कर के उसकी तलाश शुरू कर दी है। कई बार इसी प्रकार के कई मामले सामने आये है।

सीएम योगी को भी मिली है धमकी :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बीते 2 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरक्षी को ही फोन कर के सीएम योगी के बारे में ऐसी धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से धमकी देने वाले का मोबाईल ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw