Women’s Day 2024 Wishes: गौरतलब है की एक स्त्री, माँ, बहन, बेटी, पत्नी हर रूप में हमारे संसार को बेहद खुबसूरत बना देती है उनके होने से ही हमारा हर दिन खास है । हर कामयाब शख्स के पीछे एक औरत का हाथ होता है। वो मां हो सकती है, बहन हो सकती है, पत्नी, बेटी या फिर दोस्त। पूरी दुनिया 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में एक फर्ज तो बनता है कि हम खुद से जुड़ी हर उस महिला को बधाई और शुभकानाएं दें। अगर इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, भाभी, दोस्त या प्रेमिका को खास महसूस करवाना चाहते हैं तो इन संदेशों के जरिए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
1. नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
2. घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
5. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. औरत जज्बात है उसे महसूस करो
जमाने की दोगली बातों में उसे
किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



