राजधानी पहुंचे पहला विश्वकप जीताने वाले कपिल देव एयरपोर्ट में हुआ स्वागत…

रायपुर। भारत को 1983 में पहला विश्वकप दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव आज रायपुर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

​कपिल देव राजधानी रायपुर में एक प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उनका जोरदार स्वागत किया गया।