पटना(बिहार) : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पटना सिविल कोर्ट में आज दोपहर को अचानक एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास खड़े तीन वकील बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैै। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायद बिग्रेट की गाड़ी मौके पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
पटना में बुधवार की दोपहर में एक ट्रांसफार्मर फट गया। इस हादसे में एक वकील की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
हादसे में गंभीर घायल तीन वकीलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक वकील देवेंद्र प्रसाद की मौत की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान प्रशासन की तरफ से नहीं आया है।हादसे की जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अमले की हुई, तो तुरंत ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। वकीलों की भीड़ ने घटना पर आक्रोश जाताया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकील प्रशासन को जिम्मेदार बताए हुए धरने पर बैठ गए हैं। प्रशासनिक अमला वकीलों को शांत करने की कोशिश कर रहा है।



