बेंगलुरु (कर्नाटक) : 1 मार्च को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड क्षेत्र के एक कैफे में ब्लास्ट हुआ था राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि NIA ने कर्नाटक के बेल्लारी से शब्बीर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी बेंगलुरु दफ्तर में संदिग्ध से उसके यात्रा इतिहास के बारे में मिली जानकारी के बुनियाद पर पूछताछ कर रही है, हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या यह वही व्यक्ति है जो सीसीटीवी में नजर आ रहा है। इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। एनआईए ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे बेंगलुरु में NIA पूछताछ कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता खुलासा नहीं हुआ है।
एजेंसी ने 6 मार्च को कैफे विस्फोट मामले से जुड़े में हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। NIA ने कहा था कि खबर देने वालों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी। इससे पहले एजेंसी ने हमलावर की एक तस्वीर भी जारी की थी। एनआईए की तरफ से जारी तस्वीर में हमलावर ने टोपी, काली पैंट और काले जूते पहने हुए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसमें लगातार कार्यवाही कर रही है।
एजेंसी ने इस मामले में जानकारी देने के लिए एक ई- मेल, “info.blr.nia@gov.in” और साथ ही दो सम्पर्क नंबरों 080-29510900 और 8904241100 को जारी किया है। वहीं, गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा मामले की जांच आतंकवाद विरोधी एजेंसी को सौंपने के तीन दिन बाद एनआईए ने इनाम की घोषणा की थी। विस्फोट स्थल पर एनआईए टीम के दौरे के बाद 3 मार्च को मामला एजेंसी को सौंप दिया गया था।
क्या है पूरा मामला? :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
यह विस्फोट 1 मार्च को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड क्षेत्र के रामेश्वरम कैफे में हुआ था, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने कैफे में विस्फोट से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट और विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उस समय प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो गया था कि यह ब्लास्ट सिलेंडर के फटने से नहीं हुआ है। धमाका काफी ज्यादा था, जिसके कारण इसमें NIA ने अपनी जांच शुरू की।
गौरतलब है कि यह धमाका 1 मार्च को दोपहर 1 बजे हुआ था। बेंगलुरु पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कैफे के अंदर एक बैग रखते हुए एक संदिग्ध भी मिला था। संभवतः उसी बैग में विस्फोटक सामग्री थी, जिसमें अब तक की पुलिस जांच में विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक IEED डिवाइस का इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई है। शब्बीर को पकड़ने बाद भी NIA इस विस्फोट के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



