कलकत्ता(बंगाल) : बंगाल में भाजपा इस बार उन सीटों पर विशेष ध्यान देगी, जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी। बंगाल में ऐसी 22 सीटें हैं। 18 सीटों पर भाजपा ने जीती थीं। भाजपा 370 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है।यह 22 सीटें तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में हैं। इनमें कुछ सीटें ऐसी हैं, जिनमें भाजपा व तृणमूल के बीच कांटे की टक्कर रही थी। भाजपा बहुत ही नजदीकी मुकाबले से हारी थी। भाजपा के लिए बंगाल में बढ़त हासिल करना बहुत ही जरूरी है, क्यों कि उसे 370 सीटों का लक्ष्य हासिल करना है।
आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य रखा है कि बंगाल में इस बार पार्टी 35 लोकसभा सीटें जीतेगी। उनके लक्ष्य को पाने के लिए पार्टी ने रणनीति भी बनाना शुरू कर दी है। इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका दे सकती है। वह बांग्ला फिल्म जगह के कई कलाकारों को भी चुनाव में उतार सकती है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए खास रणनीति तैयार
भाजपा ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में टॉलीवुड के कई कलाकारों पर विश्वास जताया था। उनके खेमे में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवती भी है, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह पार्टी का प्रचार करेंगे। वह एक मार्च से भाजपा के लिए पूरे प्रदेश में प्रचार अभियान में जुट जाएंगे।



