शराब के नशे में स्‍कूल पहुंचे गुरू जी को गुस्‍साए बच्‍चों ने सिखाया सबक, जूते-चप्‍पल फेंककर भगाया….।

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक शराबी शिक्षक को छात्रों ने सबक सिखाया। शिक्षक हर दिन नशे में धूत होकर स्कूल आता है। जिससे सभी छात्र बहुत परेशान थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।बस्तर जिले में एक अनोखा मामला देखने को मिला जहां एक शराबी शिक्षक से परेशान छात्रों ने उनकी हरकतों से परेशान होकर उनके ऊपर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

बताया जा रहा है कि बस्तर ब्लाक के पल्लीभाटा प्राथमिक शाला में यह घटना घटित हुई है, जहां छात्र-छात्राओं ने अपने शराबी शिक्षक को चप्पलों से मारकर स्कूल से भगाया। शिक्षक द्वारा रोजाना शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आने के साथ ही स्कूली बच्चों से गाली-गलौच कर रहा था, जिसके बाद गुस्साए छात्र-छात्राओं ने अपने जूते-चप्पल से शिक्षक को मारने लगे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बस्तर जिले के बस्तर ब्लॉक के पल्लीभाटा प्राथमिक शाला में पढ़ाने वाले शिक्षक हर दिन शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आते थे। बच्चों को पढ़ाने की बजाए जमीन में दरी बिछाकर सो जाया करते थे। बच्चे जब शिक्षक को पढ़ाने को कहते तो उन्हें पढ़ाने के बजाय गालियां देता था।  जिससे बच्चे काफी गुस्से में रहते थे।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बच्चों के साथ होने वाले इस रवैये को देखकर छात्र इसी बात से नाराज होकर छात्राओं ने शिक्षक पर जूते-चप्पल बरसाने शुरू कर दिए, जिससे शिक्षक ने अपनी बाइक स्टार्ट की और स्कूल से भाग गए। बच्चों ने भी पीछे दौड़-दौड़ कर शिक्षक पर जूते और चप्पल फेंके। शिक्षक का नाम उदय सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। उदय सिंह पेशे से एक शिक्षक हैं और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर ब्‍लाक के प्राथमिक शाला पल्लीभाटा में बतौर सहायक शिक्षक के पद पर पदस्‍थ हैं।