चेट्रीचंड्र के शुभ अवसर पर संस्था “एक पहल और” भगवान झुलेलाल पर आयोजित करेगी नाट्य मंचन “ओह माय झुलेलाल”।

रायपुर : चेट्रीचंड्र महोत्सव सिन्धी समाज का प्रमुख पर्व है, यह इस वर्ष 10 अप्रैल को है, इस अवसर पर समाज के लोग विविध कार्यक्रम आयोजित करते है, जिसमें सामाजिक संस्थायें बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उसी को लेकर सामाजिक संस्था “एक पहल और” ने भी भगवान झुलेलाल को समर्पित करते हुये एक नाट्य मंचन का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 31 मार्च रविवार को शाम 6 बजे से 9 बजे तक रहेगा, इसका आयोजन शहीद स्मारक भवन, राजबंधा मैदान में किया गया है। मुंबई के प्रसिद्ध सिंधी कलाकारों द्वारा इस नाट्य मंचन OH MY JHULELAL का कार्यक्रम रखा गया है। इस नाट्य में प्रस्तुति में हमारे समाज में बढ़ रही सामाजिक एवं पारिवारिक समस्या को बहुत ही सुंदर तरीके से नाट्य मंचन द्वारा दर्शाया गया है। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर संस्था के राजेश वाधवानी ने बताया कि आगंतुकों के लिये कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw