ब्रेकअप से नाराज होकर पुराने बॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, फिर हुआ ये….।

बिलासपुर : लड़कियों की परिपक्वता और सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने युवतियों की शादी की उम्र 21 वर्ष तय कर दी है, वहीँ माता-पिता द्वारा ध्यान ना दे पाने के कारण नाबालिग बच्चियां हैवानों के हत्थे चढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर घटा है। जहाँ 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को उसके बॉयफ्रेंड द्वारा अंजाम दिया गया है। खबर के अनुसार तीन युवकों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया है। महारानी स्कूल के पास से बदमाशों ने लड़की का अपहरण कर बंधक बना लिया था और उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने बाकी दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से मारपीट की और उसका बलात्कार भी किया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने में केस दर्ज करवाया है। 

अफेयर और ब्रेकअप के बाद गैंगरेप :

खबर मिली है कि इन तीनों में से एक लड़के के साथ लड़की का प्रेम-प्रसंग था। हालांकि लड़की ने कुछ समय पहले उसके साथ रिश्कता ख़त्रम कर लिया था। जिसकी वजह से काफी दिनों से लड़का परेशान और नाराज चल रहा था। इसलिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ योजना बनाई और लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। 

परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

रातभर तीन लड़कों के चंगुल में फंसकर रही नाबालिग लड़की किसी तरह सुबह वहां से निकली और अपने परिवार के पास पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। केस दर्ज होते ही पुलिस तीनों की तलाश में निकली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि तीसरे की अब भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि, आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया है। वहां से दो लड़के पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। लेकिन लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड जो कि घटना का मुख्य आरोपी है वह अब भी फरार है। उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा।