नोएडा (उ.प्र.) : सोशल मीडिया के ज़माने में आपकी कारस्तानी भारी पड़ सकती है, ये बात युवाओं की समझ से परे है। रील बनाते और स्टंट करते युवाओं की कई बार जानें भी गई है। फिर भी सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवा कुछ भी कर रहे हैं, यहां तक कि अपनी जान भी मुश्किलों में डालने से कोई समझदारी नहीं दिखा रहे हैं। इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी-कभी मजेदार होते हैं तो कभी हैरान कर देने वाले होते हैं कि भला ऐसा कोई कर सकता है क्या? हालांकि जब कुछ वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते हैं तो पुलिस भी कार्यवाही करने से भी चूकती नहीं है। कई बार लोग इनका विडियो बना लेते है तो कई बार ये खुद भी अपना विडियो बनाते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर एक लड़का और एक लड़की नजर आ रही है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कहीं से होली खेलकर आ रहे हैं। इस बीच लड़की स्कूटी पर खड़ी हो जाती है और लड़का स्कूटी चलाने लगता है। लड़की मस्ती में लड़के के साथ चलती हुई गाड़ी में होली खेलती है। हालांकि कुछ दूर जाते ही लड़की का बैलेंस खराब हो जाता है और वह मुंह के बल नीचे गिर जाती है। वहीं कुछ लोग, जो सड़क पर पहले से मौजूद होते हैं, वो उसे उठाने आते हैं। हालांकि लड़की गिरते ही अपने आप उठकर बैठ जाती है। घटना का यह विडियो वायरल हो गया और फिर मामले में पुलिस ने अपना एक्शन लिया।
इस घटना में नोएडा पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए लड़का और लड़की के खिलाफ जुर्माना जारी कर दिया है। मामले को संज्ञान में लेने के बाद 33,000 रु. 25 मार्च 2024 के सार्वजनिक चालान में पंजीकृत वाहन पर छह उल्लंघनों का विवरण दिया गया है।लड़की का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। उसके साथ एक और लड़की भी है। इसी प्रकार के कई विडियो वायरल होने पर पुलिस ने इनके खिलाफ कई बार कार्यवाही भी की है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



