अमेरिका में मालवाहक जहाज पुल से टकराया, पुल ढहने से नदी में गिरे कई वाहन, कई मौतों की आशंका।

अमेरिका : अमेरिका के बाल्टीमोर हार्बर क्षेत्र में बड़े हादसे की खबर है। यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज एक पुल से टकरा गया। इसके नतीजे में पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया। इस हादसे में छह लोग लापता हैं। मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया कि जो जहाज पुल से टकराया है उसके 22 सदस्यीय चालक दल में सभी लोग भारतीय मूल के हैं। उनके मुताबिक इन भारतीयों ने इमरजेंसी SOS कॉल दी थी, जिसकी वजह से कई लोगों की जान बच गई। फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराने से पहले चेतावनी संदेश जारी किया गया था। जिसकी वजह से अधिकारियों को वाहन यातायात को सीमित करने में मदद मिली। इस घटना के बाद पुल ढहने की जानकारी मिली है। इस दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा।

इस घटना में कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। बाल्टीमोर तटरक्षक बल के अधिकारी मैथ्यू वेस्ट ने कहा कि मंगलवार की सुबह पुल के आंशिक ढहने की सूचना मिली थी। बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग ने भी पुल के ढहने की पुष्टि की। इसके बाद मैरीलैंड परिवहन प्राधिकरण ने पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। 

कई लोगों की मौत की आशंका :

तटरक्षक बल, अग्निशमन विभाग समेत कई एजेंसियों का कहना है कि हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।  यह भी बताया जा रहा है कि पुल ढहने के बाद कई कारें और लोग पानी समा गए। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। कुल मिलाकर यह हादसा एक बड़ी क्षति की तरफ इशारा कर रहा है। बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग के निदेशक केविन कार्टराईट ने इस बात की पुष्टि की है कि लगभग सात लोग और कई वाहन नदी में समा गए।

948 मीटर लंबा है जहाज :

तटरक्षक बल के अधिकारी ने बताया कि जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा हुआ था। मालवाहक जहाज का नाम डाली है और वह 948 फीट लंबा है। यह जहाज बाल्टीमोर से कोलंबो श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जहाज फ्रांसिस स्कॉट पुल से जा टकराया। यह पुल आम जनता केलिए 1977 में खोला गया था। इसका नाम अमेरिका के विख्यात लेखक फ्रांसिस स्कॉट के नाम पर रखा गया था। फ्रांसिस स्कॉट पुल की लंबाई 1.6 मील है। 

रात 1.30 पर टकराया जहाज :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर जहाज “डीएएलआई” रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया था।  सिनर्जी मरीन ग्रुप द्वारा प्रदान की गई जहाज की जानकारी के अनुसार, जहाज के चालक दल के कुल 22 सदस्य थे और ये सभी भारतीय हैं। जहाज का स्वामित्व ‘ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड’ के पास है और जहाज की आवाजाही बाल्टीमोर से कोलंबो तक थी। जहाज प्रबंधन कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने एक बयान में कहा कि जहाज “डीएएलआई” के मालिकों और प्रबंधकों ने बताया कि जहाज सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 01:30 बजे बाल्टीमोर के ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ के एक खंभे से टकरा गया।  घटना के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया और नदी में गिर गया। 

चालकों से मांगा गया सपष्टीकरण :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction/

चालक दल के सभी सदस्यों से एक स्पष्टीकरण मांगा गया है और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। कोई प्रदूषण भी नहीं हुआ है। घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। अमेरिकी तट रक्षक और स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मालिक और प्रबंधक एक अनुमोदित योजना के तहत संघीय और प्रांतीय सरकार की एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। मामले को लेकर अमेरिका के अधिकारी जाँच में जुटे हुये है। लापता लोगों की जानकारी ली जा रही है।