गर्मी में आंखों का रखें खास खयाल, हो सकती गंभीर समस्याएं, इन उपायों से रखें विशेष ध्यान।

स्वास्थ्य : गर्मी का मौसम आ चुका है। गर्मी अपनी रफ्तार पकड़ रही है और दिन गर्म होते जा रहे हैं। इस मौसम में कई तरह की समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। गर्मी के मौसम में आंखों का खास खयाल रखना पड़ता है, क्योंकि गर्मी के मौसम में आंखों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में लू और धूलभरी आंधी के चलते अक्सर आंखों में खुजली-जलन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आखों के साथ लापरवाही करना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आखों का विशेष ध्यान रखना चहिए। गर्मी के मौसम में आंखों की समस्या से इन उपायों से निजात पा सकते हैं।

बचाव के लिए हमें घर से बाहर धूप में निकलने पर हमेशा चश्मे का उपयोग करना चाहिए। खासकर जिन लोगों को नंबर वाला चश्मा लगा हो, उन्हें इस मौसम में विशेषकर चश्मे का उपयोग करना चाहिए।सूरज से आने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी के दिनों में आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ा सकती है। इसके कारण आंखों में जलन, लालपन, खुजली की समस्या हो सकती है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

गर्मी में जैसे-जैसे बढ़ेगी आंखों की देखभाल करना उतना ही जरूरी होगा, क्योंकि इसके साथ लापरवाही करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी के मौसम में आंखों की देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।बढ़ता तापमान, धूप और धूल के कारण आंखों को अधिक संक्रमण, सूखापन का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के दिनों में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए हमें दिनभर में आठ से नौ गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही फलों का सेवन करने भी फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे भी शरीर हाइड्रेट रहता है।