पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बुजुर्ग दादी के साथ घिनौनी करतूत करने वाले पति पत्नी को दबोचा….।

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी बीवी के सा​थ मिलकर बुजुर्ग दादी को पीटा। आरोपी का नाम दीपक सेन और उनकी पत्नी का नाम पूजा सेन है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति-पत्नी झांसी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक सेन बरखेड़ा इलाके में रहकर सैलून की दुकान संचालित करता है। आज वो अपने दादी के घर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान आरोपी दीपक सेन ने अपनी पत्नी पूजा सेन के साथ मिलकर अपनी दादी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति पत्नी ने अपना फोन बंद कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और फिर आरोपी की तलाशी की। जिसके बाद आरोपी पति पत्नी को अब गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में डीसीपी प्रियंका शुक्ला का बयान सामने आया है। प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका शुक्ला ने कहा कि आखिर क्यों महिला के साथ मारपीट की, पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में बुजुर्ग महिला से बयान भी दर्ज कराया जाएगा और बयान के आधार पर धाराओं को बढ़ाया जाएगा।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

झांसी भागने की फिराक में थे आरोपी :

आरोपित घटना के बाद से शहर छोड़कर झांसी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नादरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सैलून की दुकान चलाता है और उसकी पत्नी गृहणी है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपियों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।जहांगीराबाद टीआइ संजय सिंह सोनी ने बताया कि दीपक सेन (30) मूलत: ग्राम राजापुर थाना रक्शा जिला झांसी का रहने वाला है। वह यहां जिंसी के बापू कालोनी में जयकिशन गौहर के मकान में पत्नी 24 वर्षीय पूजा सेन के साथ रहता है।

एक साल से कर रहे थे प्रताड़ित :

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को दादी के साथ मारपीट करने में मजा आता था। हालांकि झांसी की किसी संपत्ति को लेकर भी मारपीट की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों की कोई बात मानने को तैयार नहीं है। वह पुलिस को कई कहानियां सुना रहे हैं।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

मकान मालिक ने चुपके से बना लिया था वीडियो :

दादी के साथ मारपीट की आवाज सुनकर जब मकान मालिक ने पूछा था तो आरोपी ने उनसे विवाद कर लिया था। बाद में मकान मालिक ने चुपके से आरोपियों का दादी के साथ मारपीट का वीडियो बना लिया। आरोपी वृद्धा को घर में बंद रखते थे। पहले भी आरोपी इसी तरह से मारपीट कर चुके थे। उनसे रुपये भी छीन लेते थे। मारपीट का यह वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है। इसके बाद वृद्धा स्वजनों के साथ झांसी चली गई थी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दादी को झांसी से लाने पुलिस रवाना :

टीआइ संजय सिंह का कहना है कि आरोपी वृद्धा को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बहु उनके पैर, हाथ और कमर पर पीटती दिख रही है और पोता मुंह दबाए नजर आ रहा है। यही नहीं, शरीर के नाजुक अंगों पर भी ये डंडे चला रहे हैं। अब वृद्धा को झांसी से लाकर चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा कि आरोपियों ने उनसे किस तरह से सलूक किया है। इसके बाद धाराओं में भी इजाफा किया जाएगा।