शादीशुदा के साथ प्रेम-प्रसंग, जब मिलने पहुंची तो उतारा मौत के घाट, सामने आया करीबी का नाम….।

नोएडा (उ.प्र.) : छिजारसी गांव में एक युवक ने युवती की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गले पर ब्लेड मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना बुधवार देर रात की है। जानकारी लगते ही मौके पर थाना सेक्टर-63 पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के नोएडा से, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना नोएडा सेक्टर- 63 थाना क्षेत्र की है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक निशा के गले पर ब्लेड से वार किया गया था। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट के निशान मिले होते हैं, वहीं धनंजय भी जमीन पर बेहोशी में मिला।

कमरे में मिला युवती का शव :

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय निशा नाम की युवती बुधवार रात को छिजारसी में रहने वाले धनंजय के कमरे पर गई थी। जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि लोगों ने युवती को कई बार धनंजय के कमरे में आते-जाते हुए देखा था। धनंजय पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी गांव बलिया में रहती है। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में एक युवती का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर युवती का शव पड़ा देखा। जानकारी के अनुसार धनंजय युवती का चाचा बताया गया है।

जैसे ही घटना की जानकारी निशा के परिजनों को मिली, तो उसके पैसों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि निशा घर से यह कहकर निकली थी कि वो अपनी सहेली कशिश से मिलने के लिए उसके घर गई थी। उसकी मौत से परिजनों को सदमा लगा है।

शरीर पर चोट के निशान मिले :

शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के गले पर निशान है आरोपी ने ब्लेड से युवती के गले पर वार किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। उससे कुछ दूरी पर धनंजय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। उसने ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की थी। खून निकलने की वजह से वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

इस संबंध से धनंजय की पत्नी थी अनजान :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

खबर के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस बात से धनंजय की पत्नी अनजान थी। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, अभी तक इस मामले में कुछ भी सामने नहीं आया है। युवती के परिजनों को जानकारी दी गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि निशा ने अपने घर में बताया कि वह अपनी दोस्त कशिश से मिलने जा रही है। ये बहाना बनाकर वो धनंजय के घर पहुंची। बताया गया कि निशा आरोपी को चाचा बोलती थी। पुलिस धनंजय के होश में आने का इंतजार कर रही है। इस घटना से युवती के परिजन सकते में है।