राजनांदगांव : राजनांदगांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बेटे का कहना है कि वह रोज के लड़ाई-झगड़े से तंग आ गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मोहारा चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आपसी वाद-विवाद के चलते बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए हार्ट अटैक का बहाना कर अस्पताल में आरोपी भर्ती हो गया था। वहीं, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मोहारा चौकी अंतर्गत कोपनेवागांव में 25-26 मार्च की दरमियानी डोमेश कुमार वर्मा ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता शेषनारायण वर्मा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में शव को बरामद किया था। शेषनारायण वर्मा हत्या के मामले में जेल जा चुका थे। 2010 में गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वह आरोपी थे। वह 8 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए थे।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वहीं, घर में अपने बेटे और परिवार से आए दिन शेषनारायण का विवाद होता था। शेषनारायण अपने बेटे को भी मारने की धमकी देते थे। वाद-विवाद से तंग आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता शेषनारायण वर्मा की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी हार्ट अटैक का बहाना बनाकर खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती हो गया। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।



