पूर्वी चंपारण/बिहार : शुक्रवार की सुबह पूर्वी चंपारण से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी सहित तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल इस कांड के बाद से पति गायब हो गया इसीलिए शक उसी पर है।इस घटना को गुरुवार की देर रात अंजाम दी गई। इस कांड का पता लोगों को सुबह में चला। इसके बाद स्थानीय थाने को खबर दी गई तो पुलिस की टीम मौक पर पहुंची। मौका ए वारदात की तस्वीर इतनी भयावह है कि वो हम आपको दिखा नहीं सकते। फरार आरोपी का नाम ईद्दू मियां बताया गया है।
वारदात को तब अंजाम दिया गया जब मां और तीनों बेटियां खाना खा कर गहरी नींद में सो रही थी। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में ईद्दू मियां नामके एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी आफरीन खातून, पुत्री अबरुन खातून,शबरून खातून और शहजादी खातून को तेजधार हथियार (गड़ासी) से काटकर बेरहमी से मार डाला। हत्या करने के बाद सभी के शवों को झोपड़ी के बने घर के आंगन में छोड़कर आरोपी ईद्दू मियां फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पहाड़पुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच को गहराई से करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वयड को भी बुलाया गया है।’ मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन की।
बाद में पता चला मोतिहारी के पहाड़पुर के बावरिया गांव के रहने वाले ईद्दू मियां ने खुद को मार लिया है। पुलिस को काफी लंबे समय से ईद्दू की तलाश थी। ईद्दू ने पहले तो सीतापुर में ट्रेन से अपने दो बच्चे को फेंक दिया था, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी और दूसरा बच्चा घायल हो गया था, फिर कल रात अपने ही घर में अपनी दूसरी पत्नी अफ़रीना खातून सहित तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
अब खबर सामने आई है कि बिहार के मोतिहारी में अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने वाला दुर्दांत अपराधी ईद्दू मियां ने आत्महत्या कर ली है, हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया था जिसके बाद ईद्दू को पकड़ने के लिए मोतिहारी पुलिस ने ₹15000 के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस इस अपराधी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। अब उसने इस दूसरी घटना को भी अंजाम दे दिया।
पहले तो ईद्दू ने सीतापुर में ट्रेन से अपने दो बच्चे को फेंक दिया था जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी और दूसरा बच्चा घायल हो गया था। फिर कल रात अपने ही घर में अपनी दूसरी पत्नी अफ़रीना खातून सहित तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। अब उसके बाद उसके आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है।
अपने पूरे परिवार की ले ली जान :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस तरह ईद्दू ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी बच्चियों और बीवी की हत्या की थी। गांव में ईद्दू मियां का परिवार 4 साल पहले आकर बसा था। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ईद्दू ने अपने पूरे परिवार को जान से क्यों मार दिया? जब उसने कत्ल किया उसके बाद वह अपने घर से फरार हो गया। गांववालों ने सारी लाशों को देखा फिर उन्होंने पुलिस बुलाई। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड के साथ पूरे घर की तलाशी ली। जानकारी ये भी है कि ईद्दू अपने बच्चों को ट्रेन से फेंकने के बाद से जेल में था और उसी दिन वहां से निकला था। जेल से निकलते ही पहले उसने अपने पूरे परिवार को बेरहमी से मारा फिर खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक कलह के से सबंधित लग रहा है, ईद्दू ने घटना को ईसी कारण अंजाम दिया होगा। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कारण क्या था। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।



