दुर्ग/भिलाई : अलग-अलग राज्यों में भाजपा के कई नेताओं पर ED और IT के छापे पड़ चुके है, यह कोई चौकाने वाला मामला नहीं है। खबर के अनुसार दुर्ग जिले के बड़े बिल्डर और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर शनिवार को आईटी का छापा पड़ा है। आईटी की टीम ने पुलगांव रोड स्थित महेश कालोनी स्थित भाजपा नेता और व्यापारी के ऑफिस में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक आईटी की टीम रायपुर से शनिवार दोपहर सीधे दुर्ग पुलगांव रोड पर स्थित अमर बिल्डर के कार्यालय पहुंची है। इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। बता दें कि चतुर्भुज राठी दुर्ग जिले के बड़े व्यापारी हैं और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में वह भाजपा में आए थे।
अलग कंपनियों से बड़ी टैक्स चोरी का शक :
चतुर्भुज राठी के जिस कार्यालय में आईटी के अधकारियों ने दबिश दी है, वहां भाजपा नेता की अमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, AIL-DRA और TAR CARPET Pvt Ltd के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि इन तीन अलग-अलग कंपनियों के जरिए राठी ने बड़ी मात्रा में इनकम टैक्स की चोरी की है। ये चोरी कितने की है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल इनकम टैक्स के अधिकारी पूरे कार्यालय को सील करके कार्रवाई कर रहे हैं। आगे की जानकारी छापा खत्म होने के बाद स्पष्ट हो पाएगी। कार्यवाही लगातार जारी है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में हुये थे शामिल :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
चतुर्भुज राठी दुर्ग जिले के बड़े व्यापारी हैं। राठी ने विधानसभा चुनाव 2023 से कुछ महीने पहले ही भाजपा में प्रवेश किया था और पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने दुर्ग शहर से विधानसभा का टिकट पाने की जोरों से दावेदारी की थी। चतुर्भुज राठी ने अपने धन बल के जरिए पूरे शहर में अपनी दावेदारी के बैनर पोस्टर लगवाए थे। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में इस दावेदारी को लेकर कुछ विरोध भी शुरू हो गया था। मगर बाद में भाजपा ने चतुर्भुज राठी को विधानसभा का टिकट ना देकर गजेंद्र यादव को दुर्ग शहर से चुनाव लड़ाया था। मामले में पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आई थी। वहीँ भाजपा में शामिल होने के बाद वो कार्यवाही से बच सकते है, ऐसा सोचना उनके लिये साबित हुआ।



