रायपुर : सिंधी समाज का प्रमुख त्यौहार है चेट्रीचंड्र महोत्सव, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा की गई। “एक दौड़ श्री झूलेलाल के नाम” से बेहतरीन कार्यक्रम मरीन ड्राइव तेलीबांधा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने अपनी भागीदारी दी। सभी लोग पीले रंग की टी-शर्ट और पीली टोपी पहने हुए थे।
इस कार्यकम के पहले भगवान श्री झूलेलाल साईं जी की आरती की गई। प्रसाद वितरण के बाद सिंधी गीतों पर जुम्बा नृत्य किया गया। सिंधी गीतों के बजते ही लोगो का जुनून देखते ही बन रहा था। ट्रेनर दीपक छेतीजा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। फिर दौड़ शुरू हुई जो मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक फिर वापस मरीन ड्राइव तक वापस आई। उसके पश्चात् सभी ने मिलकर भोजन ग्रहण किया।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस कार्यक्रम में महिला विंग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा जी के साथ महिला विंग के अन्य सदस्य भी मौजूद जिनमे, हेमा अमेसर, काजल जसवानी, निशा, सुषमा, शमा, रेखा, पूजा हेमानी, पूजा रामानी, पिंकी, तनिषा, हर्षा मोटवानी, हर्षा बलवानी, मनीषा, संगीता, जया, कनक, पारुल, भारती, रिया, ममता आदि है।



