शराब के शौकीनों के लिये फिर से एक झटका, ये नियम आज से लागू, जानिये अब क्या किया आबकारी विभाग ने।

रायपुर : शराब को लेकर राजनीती भी कम नहीं होती और शराब राजकीय कोष को भरने का एक बड़ा जरिया भी है। शराब कितनी भी महंगी हो जाये शराब के शौक़ीन इसमें कोई कमी नहीं करते है। वहीँ अब फिर छत्तीसगढ़ में शराब की शौकीनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि आज से छत्तीसगढ़ में देसी और विदेशी शराब महंगी हो गई है। दरअसल, अधोसंरचना विकास शुल्क के चलते शराब महंगी हुई है। देसी शराब की वेराटियां तो बढ़ जाएगी, लेकिन पुराने सभी सेस और उपकर हटाए दिए गए हैं। वहीँ रमन सरकार में ठेकेदारी प्रथा बंद करके प्रशासनिक तौर पर दारू बेचीं गई, जिससे कईयों के रोजगार भी ख़त्म हुये और शराब के दाम भी बढ़ गये। शराबबंदी के नाम पर भूपेश सरकार ने भी शराब घोटाले को अंजाम दे दिया। जिससे शराब के शौकीनों पर दोहरी मार पड़ी है।

कितनी महंगी हुई शराब :

प्रदेश में बा फिर से आबकारी विभाग ने क्वार्टर में 10, बोतल में 40 रुपये बढ़ा दिए है। केंद्र काफी दिनों से नई आबकारी नीति लागू करने वाला था। जिसे आज से लागू कर दिया गया है। नई आबकारी नीति के मुताबिक, सीएम विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार की तरफ से लगाए गए सभी सेस हटा दिए हैं। इसके साथ ही सभी टैक्स भी हटा दिए हैं। फिर भी शराब के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है।

शराब के रेट क्यों बढ़ाए गए :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

अब नई आबकारी नीति के अनुसार, देश में शराब की लाइसेंस फीस 10 प्रतिशत बढ़ गई है। इस वजह से ही देश में आज से शराब और बीयर महंगी हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष में करीब 45 हजार करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले शराब के दाम 2022 में बढ़ाए गए थे। अब एक बार फिर शराब के दाम बढ़ा दिए गए है। बढ़े हुए दाम एक अप्रैल से लागू कर दिये गये है। अब इसके बाद शराबियों का बजट भी बिगड़ जायेगा।